मनासा। क्षेत्र में सर्पदंश की घटना सामने आई है। शुक्रवार अलसुबह करीब 6 बजे सावन कुंड निवासी 40 वर्षीय कालू पिता गब्बा को घर में सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बिना देरी किए कालू को उपचार के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू किया। डॉ. राजाराम, दीपक पाटीदार एवं नकुल शर्मा ने मरीज की स्थिति को देखते हुए सर्पदंश का आवश्यक उपचार किया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उपचार तुरंत शुरू हो सका।
फिलहाल कालू का शासकीय अस्पताल में उपचार जारी है और उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में जहरीले सांपों को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय पीड़ित को बिना समय गंवाए नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं।