मनासा। ग्राम खेमपुरा निवासी 41 वर्षीय सुरेंद्र बाई पत्नी भवानी सिंह को सर्पदंश के बाद उपचार के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ ने महिला की प्रारंभिक जांच कर तत्काल आवश्यक उपचार शुरू किया।
चिकित्सकीय सलाह के अनुसार महिला को एंटी स्नेक वेनम (सर्पदंश रोधी विषरोधी दवा) दी गई। इसके साथ ही आवश्यक सहायक उपचार प्रदान करते हुए स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की गई।
आगे के उपचार एवं बेहतर चिकित्सकीय निगरानी के लिए महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। उपचार में डॉ. राजाराम, नर्सिंग अधिकारी दीपक पाटीदार एवं एमटीएस नकुल शर्मा का सहयोग रहा।