BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2026, 1:53 pm
KHABAR : सांवरिया सेठ के जयकारों से गूंजा नीमच, चल्दू से मंडफिया धाम निकली पंचम पैदल यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का किया अभिनंदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सांवरिया सेठ के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा के साथ चल्दू से मंडफिया धाम के लिए निकली पंचम पैदल यात्रा शुक्रवार को उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच नीमच पहुंची। पदयात्रियों के जयकारों से मार्ग गूंज उठा। यात्रा में महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल रहे।

नीमच पहुंचने पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विधायक निवास पर पदयात्रियों का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। विधायक ने पदयात्रियों का अभिनंदन करते हुए मंडफिया धाम तक उनके मंगलमय सफर की शुभकामनाएं दीं।

श्री सांवरिया मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित यह दो दिवसीय यात्रा क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, अच्छी वर्षा और किसानों की खुशहाली की कामना लेकर मंडफिया धाम जा रही है। यात्रा में आसपास के अनेक गांवों के श्रद्धालु शामिल हैं।

यात्रा के दौरान भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का भाव भी देखने को मिला। श्रद्धालु सांवरिया सेठ के जयकारे लगाते हुए भक्ति गीतों पर झूमते-गाते आगे बढ़े। शुक्रवार को यात्रा का रात्रि विश्राम निंबाहेड़ा में होगा। शनिवार को पदयात्री मंडफिया धाम पहुंचेंगे, जहां यात्रा का समापन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE