नीमच। नगर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था संगीत मंच द्वारा स्थानीय एवं क्षेत्रीय कलाकारों को लेकर संगीत निशा का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7.30 बजे स्थानीय रोटरी सामुदायिक भवन में आयोजित होगा।
संगीत मंच के संयोजक प्रो. पंकज श्रीवास्तव एवं सह-संयोजक शुचि श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर से चयनित चुनिंदा कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुछ चुनिंदा व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी संगीत प्रेमी संस्थाओं एवं संगीत प्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम पूर्णतः नि शुल्क रहेगा।