BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2026, 6:07 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम साण्डा और 45 साल की महिला, जब घर में लगा रही थी झाड़ू तभी हो गई ये बड़ी अनहोनी, घटना की भनक लगते ही परिवार में मची अफरा-तफरी, हालत बिगड़ने पर पहुंचाया जिला अस्पताल, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के ग्राम साण्डा में घर पर झाड़ू लगाते समय 45 वर्षीय बगदी बाई पति शंभूलाल भील को सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ लेकर पहुंचे।

यहां डॉ. मोहन मुजाल्दे एवं उनकी टीम के पवन भंडारी, नेहा गोले और तारेश ग्वाला ने महिला का तत्काल उपचार शुरू किया। उसे एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन देने के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट भी उपलब्ध कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने महिला को जिला चिकित्सालय नीमच रेफर कर दिया।

महिला को समय पर नीमच पहुंचाने में रतनगढ़ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह साण्डा ने मदद की और अपने वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

घटना ने सर्पदंश के मामलों में समय पर अस्पताल पहुंचने और तत्काल उपचार शुरू होने की अहमियत को सामने रखा है। चिकित्सकीय टीम की तत्परता और समय पर मिले उपचार से महिला को आगे की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE