BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2026, 11:05 am
NEWS : न्युवोको ने चित्तौड़ सीमेंट प्लांट में न्युवो मेसन आरपीएल कार्यक्रम सम्पन्न किया, 75 राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए, सुरक्षा किट भी वितरित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने राजस्थान स्थित चित्तौड़ सीमेंट प्लांट में अपनी प्रमुख सीएसआर पहल ‘न्युवो मेसन’ के तहत 75 राजमिस्त्रियों के लिए रिकग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल) प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यरत राजमिस्त्रियों के मौजूदा कौशल एवं अनुभव को औपचारिक मान्यता देना तथा प्रशिक्षण, प्रायोगिक प्रदर्शन एवं मूल्यांकन के माध्यम से उनकी तकनीकी दक्षता को मजबूत करना है।

आरपीएल फ्रेमवर्क के तहत प्रतिभागियों के मौजूदा ज्ञान एवं कौशल का मूल्यांकन किया गया। साथ ही कौशल संबंधी कमियों की पहचान कर आधुनिक निर्माण प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा निर्माण सामग्री के कुशल उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के तहत तीन बैचों में कुल 75 राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रमाण-पत्र एवं सुरक्षा किट वितरित-
कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें चित्तौड़ सीमेंट प्लांट के प्लांट हेड रंजीत देसाई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी राजमिस्त्रियों को प्रमाण-पत्र एवं सुरक्षा किट वितरित किए गए। यह प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने तथा सुरक्षित कार्य प्रक्रियाओं के प्रति न्युवोको की प्रतिबद्धता के सम्मान के रूप में किया गया।

मूल्यांकन एवं प्रमाणन की प्रक्रिया सेक्टर स्किल काउंसिल के प्रतिनिधि सुदीप्त मल्लिक द्वारा संचालित की गई। सेक्टर स्किल काउंसिल एक उद्योग-प्रेरित, गैर-लाभकारी संगठन है, जो निर्धारित व्यावसायिक मानकों के अनुरूप कौशल मूल्यांकन एवं प्रमाणन की सुविधा प्रदान करता है।

कौशल मजबूत कर आजीविका के अवसर बढ़ाने पर जोर-
रंजीत देसाई, प्लांट हेड, चित्तौड़ सीमेंट प्लांट, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि ‘न्युवो मेसन’ राजमिस्त्रियों के कौशल को पहचानने और मजबूत करने के माध्यम से समुदायों को सशक्त बनाने के कंपनी के संकल्प को दर्शाता है। आरपीएल फ्रेमवर्क के माध्यम से राजमिस्त्रियों की मौजूदा क्षमताओं को औपचारिक मान्यता देने के साथ उन्हें आधुनिक निर्माण तकनीकों को अपनाने और अपने पेशेवर कौशल को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के युवाओं एवं श्रमिकों के राजमिस्त्री कौशल को मजबूत कर आजीविका के अवसरों को बेहतर बनाने और उन्हें अधिक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

‘न्युवो मेसन’ न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 में शुरू किया गया प्रमुख कौशल विकास कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों में संचालित किया जा रहा है और अब तक महिलाओं सहित 1,600 से अधिक युवाओं को लाभान्वित कर चुका है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों के कौशल को मजबूत करने, उनकी कमाई की क्षमता बढ़ाने और उन्हें देश के मुख्यधारा के निर्माण क्षेत्र से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE