खरगोन। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि दशोरा नागर समाज के न्यायालय सलाहकार वकील देवेंद्र गुप्ता, दिलीप गुप्ता, हरीश गुप्ता, युवराज गुप्ता एवं चंद्रशेखर गुप्ता के पूज्य पिताजी तथा आयुष, आदित्य, अभय, कृष्णा के दादाजी, नाथूलाल गुप्ता का दिनांक 11-09-2026 को संध्या 6 बजे स्वर्गवास हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 12-09-2026 को प्रातः 11 बजे निज निवास, इंदिरा नगर, खरगोन से निकली। प्रदेशाध्यक्ष डॉ रविन्द्र मण्डलोई, प्रदेश मीडिया प्रभारी पत्रकार जय गुप्ता सहित समाजजनों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।