BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2026, 6:40 pm
BIG NEWS : गणपति बप्पा के स्वागत के लिए सजा नीमच, कहीं ‘विष्णु लोक’ तो कहीं महाराष्ट्र की तर्ज पर बन रहे भव्य महल, दशहरा मैदान में 22 फीट के ‘मालवा के महाराजा’ होंगे विराजित, शहर में 100 से अधिक स्थानों पर गणेशोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गणपति बप्पा के स्वागत के लिए नीमच तैयार है। कहीं महाराष्ट्र की तर्ज पर भव्य महल आकार ले रहे हैं, तो कहीं भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों पर आधारित ‘विष्णु लोक’ साकार किया जा रहा है। दशहरा मैदान में 22 फीट ऊंची प्रतिमा ‘मालवा के महाराजा’ के रूप में विराजित होगी, वहीं ‘नीमच के महाराजा’ और ‘नीमच चा राजा’ सहित विभिन्न स्थानों पर गणेशोत्सव में आस्था के साथ रचनात्मकता और भव्यता का संगम देखने को मिलेगा।

14 सितम्बर को गणेश चतुर्थी से शुरू होकर 25 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले गणेशोत्सव के लिए शहर में 100 से अधिक स्थानों पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पंडालों, प्रतिमाओं और आकर्षक विद्युत सज्जा को अंतिम रूप देने में आयोजक और युवा दिन-रात जुटे हुए हैं।

22 फीट के ‘मालवा के महाराजा’ होंगे आकर्षण-
दशहरा मैदान में गणपति ग्रुप द्वारा लगातार 23वें वर्ष गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां 22 फीट ऊंची प्रतिमा ‘मालवा के महाराजा’ के रूप में विराजित होगी। महाराष्ट्र की शैली में तैयार किए जा रहे आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए चरण दर्शन, परिक्रमा मार्ग और अष्टविनायक के दर्शन की व्यवस्था रहेगी।

विशेष आकर्षण के रूप में भक्तों की अर्जियां नारियल के साथ स्वीकार की जाएंगी। इन अर्जियों को विसर्जन के समय बप्पा की प्रतिमा के साथ विसर्जित करने की व्यवस्था भी की गई है।

‘विष्णु लोक’ में दिखेंगे भगवान विष्णु के अवतार- 
लावण्य ग्रुप के गणेशोत्सव में इस बार भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों से जुड़े मंदिरों की थीम पर ‘विष्णु लोक’ तैयार किया जा रहा है। भव्य महल, आकर्षक सजावट और धार्मिक थीम के बीच श्रद्धालुओं को विशेष दर्शन कराने की तैयारी है।

महाराष्ट्र की तर्ज पर सजेगा भव्य पंडाल-
आरियंस ग्रुप द्वारा लगातार 21वें वर्ष गणेशोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यहां महाराष्ट्र की तर्ज पर भव्य महल और पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। मुंबई से आए कारीगर सजावट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आयोजन के दौरान राखी बांधने, फूलों की होली और दीपावली जैसे विशेष कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। चौराहे पर झूमरों और आकर्षक विद्युत सज्जा से विशेष माहौल तैयार किया जा रहा है।

गणेशोत्सव की बढ़ती भव्यता के पीछे युवाओं की मेहनत, सामूहिक सहयोग और महीनों से चल रही तैयारियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। शहर में अलग-अलग थीम और आकर्षक साज-सज्जा के साथ गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE