चित्तौड़गढ़। समता सैनिक दल भारत राजस्थान प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल बौद्ध एवं प्रदेश महासचिव कमला भंवर बुगालिया ने नियुक्ति पत्र जारी कर चित्तौड़गढ़ निवासी स्वतंत्र लेखक एवं सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी मदन सालवी ‘ओजस्वी’ को समता सैनिक दल भारत का चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि मदन सालवी ‘ओजस्वी’ के सामाजिक प्रगति के कार्यों, निरंतर लेखन, सामाजिक समानता एवं मानवतावादी सोच तथा विज्ञानवादी दृष्टिकोण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनके अनुभव और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान को देखते हुए चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
मदन सालवी ‘ओजस्वी’ की नियुक्ति पर समता सैनिक दल भारत के प्रदेश एवं विभिन्न पदाधिकारियों सहित अनेक सामाजिक संगठनों के जागरूक पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।