BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2026, 10:45 am
KHABAR : गरबा-पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा और रोज आरती जरूरी, हिंदू उत्सव समिति की आयोजकों को चेतावनी, बोले-वराह पूजन और पंचगव्य के बाद मिले प्रवेश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। नवरात्रि से पहले हिन्दू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने गरबा आयोजकों से पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर नियमित पूजा-अर्चना करने का आग्रह किया है।


समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि जहां भी गरबे का आयोजन हो रहा है, वहां मां दुर्गा की प्रतिमा व्यवस्थित रूप से स्थापित की जाए। सुबह-शाम प्रतिमा की आरती हो और इसके बाद धार्मिक गीतों और भजनों पर गरबा कराया जाए।


वराह पूजन और पंचगव्य के बाद मिले प्रवेश
चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि गरबा पंडाल के प्रवेश द्वार पर भगवान विष्णु के वराह अवतार की प्रतिमा स्थापित की जाए। प्रवेश से पहले वराह भगवान का पूजन कराया जाए और पंचगव्य ग्रहण कराया जाए।


उन्होंने कहा कि पंचगव्य में गाय का दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र शामिल होता है। तिवारी ने दावा किया कि पंचगव्य ग्रहण करने से व्यक्ति का शुद्धिकरण होता है और इससे गरबा स्थल पर विधर्मियों के प्रवेश को रोका जा सकेगा।


गरबा आयोजकों से हिंदू उत्सव समिति की अपील
चंद्रशेखर तिवारी ने गरबा आयोजकों से आयोजन को पारंपरिक स्वरूप में रखने की अपील भी की। तिवारी ने कहा कि गरबा मां की आराधना का पर्व है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की अश्लीलता नहीं होनी चाहिए।


उन्होंने आयोजकों से दुर्गा प्रतिमा की स्थापना और धार्मिक स्वरूप में आयोजन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया तो समिति को कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE