नीमच। अपने सपनों के घर को सुंदर, आकर्षक और आधुनिक रूप देने की चाह रखने वाले शहरवासियों के लिए नीमच में नई सुविधा शुरू हुई है। दाना गली स्थित हैदरी आयरन स्टोर्स पर एशियन पेंट्स के ‘कलर आइडियाज’ शोरूम का शुभारंभ हुआ। शोरूम में घर की साज-सज्जा और रंगों के चयन से लेकर वॉलपेपर, टेक्सचर तथा वुड फिनिश तक के आधुनिक विकल्प एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
शोरूम में ग्राहकों को निःशुल्क वर्चुअल रियलिटी आधारित कलर कंसल्टेंसी की सुविधा भी मिलेगी। इसके माध्यम से ग्राहक अपने घर की दीवारों और कमरों के लिए पसंदीदा रंग एवं डिजाइन का चयन करने के साथ प्रस्तावित सजावट का वर्चुअल अनुभव भी ले सकेंगे। इसके अलावा पेंट एवं सजावटी सामग्री की सप्लाई के साथ उसे लगाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विदेशी वॉलपेपर और आधुनिक सजावटी विकल्प-
शोरूम की खासियत यह है कि यहां जर्मनी से आयातित वॉटरप्रूफ वॉलपेपर, इटली से आयातित फर्नीचर के लिए पीयू वुड फिनिश तथा विभिन्न प्रकार के आकर्षक टेक्सचर सहित सजावट के आधुनिक विकल्प उपलब्ध हैं। वर्चुअल रियलिटी तकनीक के माध्यम से ग्राहक अपने घर में प्रस्तावित रंग और सजावट कैसी दिखाई देगी, इसका अनुभव पहले ही ले सकेंगे।
चार दशकों से एशियन पेंट्स से जुड़ा है प्रतिष्ठान-
हैदरी आयरन स्टोर्स के संचालक मुर्तज़ा ने बताया कि उनकी फर्म पिछले चार दशकों से एशियन पेंट्स के साथ जुड़ी हुई है और लंबे समय से प्रिविलेज क्लब डीलर के रूप में सेवाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि ‘कलर आइडियाज’ शोरूम की शुरुआत नीमचवासियों के लिए घरों को उनकी पसंद और जरूरत के अनुसार मनचाहा रूप देने की दिशा में नई सुविधा है।
उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए वॉलपेपर की खरीद पर एमआरपी में 40 प्रतिशत छूट का विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है।