नीमच। श्री एस.आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, नीमच में सोमवार को 11 दिवसीय गणेश उत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। गणपति बप्पा के आगमन को लेकर कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए भगवान श्री गणेश का स्वागत किया। जयकारों और आतिशबाजी के बीच पूरा कॉलेज परिसर भक्तिमय एवं उत्सव के रंग में रंग गया।
गणेश उत्सव के शुभारंभ अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर, प्राचार्य सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर 11 दिवसीय उत्सव का शुभारंभ किया।
उत्सव के दौरान अगले 11 दिनों तक कॉलेज परिसर में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, रचनात्मकता एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
कॉलेज प्रबंधन ने गणेश उत्सव के शुभारंभ पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ कॉलेज परिसर में सकारात्मक एवं आनंदमय वातावरण का निर्माण करते हैं।
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजते कॉलेज परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ 11 दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ।