BREAKING NEWS
KHABAR : सीएम की घोषणा के बाद भी कर्मचारियों की जेब.. <<     खातेगांव TI हत्याकांड के फरार आरोपी का शॉर्ट.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी ने किया श्री हरि फटाका हाउस.. <<     BIG NEWS : होसबाले बोले- हमें राम मंदिर बनाकर.. <<     KHABAR : दिवाली पर फूलों से महकेगा रायसेन का बाजार,.. <<     KHABAR : निर्मला सप्रे दलबदल केस, विधानसभा.. <<     KHABAR : भजनों की गूंज और हनुमान भक्ति में डूबे.. <<     KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2026, 4:15 pm
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी का तीखा हमला, बोले- उत्सव से फुर्सत हो तो जमीनी हालत देखिए, एमपी सबसे भ्रष्ट सरकार, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बालाघाट जिले में 30 से ज़्यादा आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने कुपोषण, स्वास्थ्य अव्यवस्था, मिलावटी दवाओं और अवैध शराब के जरिए सरकार को घेरा है। साथ ही अपने आगामी इंदौर दौरे का जिक्र करते हुए शिक्षा व कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।


सरकार कार्रवाई की बजाय सोती रही
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा- बालाघाट में बीमारी, कुपोषण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव में 30 से ज़्यादा आदिवासी बच्चों की जान जा चुकी है, लेकिन सरकार कार्रवाई की बजाय सोती रही। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा- “दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो जरा राज्य की जमीनी हालत भी देखिए। साफ़ पानी की कमी, चरमराती स्वास्थ्य सेवाएं, मिलावटी दवाइयां और जहरीली अवैध शराब मासूमों व परिवारों को तबाह कर रही हैं।


शिक्षा और हर वर्ग पर प्रहार
इंदौर दौरे का उल्लेख करते हुए राहुल ने कहा कि वे छात्रों और युवाओं से फीडबैक ले रहे हैं, जिसके मुताबिक एमपी की शिक्षा व्यवस्था देश में सबसे ज़्यादा बर्बाद है। दलित, आदिवासी, पिछड़े, गरीब और महिलाएं-हर वर्ग प्रताड़ित है।अंत में सरकार को घेरते हुए लिखा कि “मध्य प्रदेश सरकार आज भारत की सबसे भ्रष्ट और सबसे कुशासित सरकार है- यही सच्चाई है। बालाघाट के मामलों और राहुल गांधी के इस आक्रामक रुख के बाद प्रदेश की सियासत गर्माने के पूरे आसार हैं, जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से पलटवार की उम्मीद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE