नीमच। थैलेसीमिया से जूझते हुए दिवंगत हुईं मिताली जैन के जन्मदिवस पर उनके दोस्तों ने श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मिताली की स्मृति को सेवा कार्य से जोड़ते हुए आयोजित इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजकों ने शिविर में 100 से 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा है। मिताली के दोस्तों ने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की और अन्य लोगों से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
आयोजकों ने बताया कि मिताली स्वयं थैलेसीमिया से पीड़ित थीं और इसी बीमारी के चलते उनका निधन हुआ। उनके जन्मदिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर उनकी स्मृति को समाजसेवा से जोड़ने की एक पहल है। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करना ही मिताली को सच्ची श्रद्धांजलि है।