गरोठ। शामगढ़ के नीम चौक पर महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगरवासियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान ‘भगत सिंह अमर रहें’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।
प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन-
नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का जीवन और उनके विचार हर पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देते हैं। उनके त्याग और बलिदान को सदैव याद किया जाएगा।
क्रांतिकारी विचारों को किया याद-
कार्यक्रम में वक्ताओं एवं नगरवासियों ने शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देशसेवा की भावना जागृत करता है।
ये रहे मौजूद-
कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष डाली बाई जोशी, बलवंत सिंह पवार, धीरज संघवी, गोपाल जोशी, नवीन फरक्या, मुकेश दानगढ़, राजू खाती पटेल, दीपक पुरोहित, हेमंत सिंह, अवधेश मिश्रा, राधेश्याम मीणा, दीपू राठौड़, किशोर खुराना, ओमप्रकाश धनोतिया, बलदेव धनोबा, दिनेश खाती पटेल, राकेश कोठारी, हुकुम पाटीदार और सोनू पुरुस्वानी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।