नीमच। पत्रकारिता और ग्राफिक्स कला के क्षेत्र में सक्रिय युवा पत्रकार अरुण यादव ने अपनी कला का एक नया हुनर पेश किया है। 28 सितंबर को उन्होंने शहर के समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर को उनके चित्र पर आधारित मेहंदी स्केच पेंटिंग भेंट की।
इस विशेष कलाकृति को तैयार करने में अरुण यादव को करीब पांच दिन का समय लगा। मेहंदी से तैयार इस स्केच में अशोक अरोरा के चित्र को बारीकी से उकेरा गया है। पेंटिंग भेंट किए जाने के दौरान मौजूद लोगों ने कलाकृति की सराहना की।
बचपन से चित्रकला में रही रुचि-
बताया गया कि अरुण यादव की बचपन से ही चित्रकला और आर्ट में रुचि रही है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका शुरुआती जुड़ाव न्यूज पेपर डिजाइनिंग से हुआ। इसके बाद उन्होंने ग्राफिक्स डिजाइनिंग के क्षेत्र में भी अपनी अलग शैली विकसित की।
यादव द्वारा संचालित ‘दो टूक खुलासा’ वेब पोर्टल के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी न्यूज पेपर ग्राफिक्स शैली को लेकर भी शहर में चर्चा रहती है।
मेहंदी से तैयार इस स्केच के माध्यम से अरुण यादव ने पत्रकारिता और ग्राफिक्स के साथ अपनी कलात्मक प्रतिभा का एक और पक्ष सामने रखा है।