नीमच। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं इससे संबद्ध संस्थाओं तथा जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों के संगठन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बैंक भवन, नीमच सिटी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष शंभाजी राव जाधव, संरक्षक घीसालाल सुराह, उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद शर्मा, सचिव विश्वास जोशी, सह सचिव गौतमलाल अहीर, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा एवं प्रवक्ता मोहम्मद इलियास कुरैशी सहित कार्यकारिणी सदस्यों रमेश नागदा, रामनारायण नागदा, कन्हैयालाल मोनिया, बने सिंह चंद्रावत, लक्ष्मीनारायण मीणा, प्रकाश चंद्र जैन तथा नीमच तहसील प्रतिनिधि बालकृष्ण पांडे ने पद एवं निष्ठा की शपथ ग्रहण की।
प्रवक्ता मोहम्मद इलियास कुरैशी ने बताया कि संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों द्वारा जल्द ही नीमच, मनासा एवं जावद तहसीलों का भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों से संपर्क कर संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने की योजना है।