नीमच। जीरन तहसील के अंतर्गत ग्राम हरवार में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के पशुपालक ओमप्रकाश पुनिया जाट की 7 होलेस्टन गायों की मौत हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गायों को जहर दिए जाने से यह मौतें हुई हैं। घटना की सूचना पर डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और इलाज के दौरान 2 गायों को बचा लिया गया।
मृत सभी 7 गायें होलेस्टन नस्ल की थीं, जिससे पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
सूचना मिलते ही जीरन पुलिस, पटवारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना से आक्रोश का माहौल है। पशुपालक ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।