चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में अक्टूबर माह में जिले के पांच स्थानों पर जनसुनवाई-रात्रि चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान चौपालों में आमजन की समस्याएं एवं परिवेदनाएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जाएंगे तथा पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।
प्रभारी अधिकारी (निरीक्षण )एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू अ ) राजलक्ष्मी गहलोत ने बताया कि 1 अक्टूबर को लांगच (कपासन), 8 अक्टूबर को अरनेड (डूंगला), 16 अक्टूबर को गोपालपुरा (बेगू), 22 अक्टूबर को नपानिया (भदेसर) तथा 29 अक्टूबर को बड़ावली (निम्बाहेड़ा) में शाम 6 बजे जनसुनवाई-रात्रि चौपाल आयोजित होगी। चौपालों में संबंधित विभागों के अधिकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र व्यक्तियों के आवेदन मौके पर तैयार करवाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।