BREAKING NEWS
KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2026, 11:33 am
BIG NEWS : त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा, आज से बायोमेट्रिक ई-केवाईसी अनिवार्य, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले आम जनता और कारोबारियों की जेब पर भारी बोझ पड़ने वाला है। गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया है, जिससे खासकर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके साथ ही, आज से रसोई गैस सब्सिडी को लेकर भी नया नियम लागू हो गया है।


कमर्शियल और छोटे सिलेंडर के नए दाम
कमर्शियल सिलेंडर: 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि के बाद अब कमर्शियल सिलेंडर 2815 रुपये में मिलेगा। छोटे गैस उपभोक्ताओं और दुकानदारों के काम आने वाले 5 किलोग्राम वाले कमर्शियल/छोटू सिलेंडर के दाम में भी 15.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलेंडर 781 रुपये में उपलब्ध होगा। दामों में अचानक हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग का काम करने वाले कारोबारियों के बजट पर पड़ेगा, जो पहले से ही त्योहारों के सीजन में व्यस्त हैं।


गैस उपभोक्ताओं के लिए एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। नियमों के तहत आज से बिना बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (Biometric e-KYC) के गैस सब्सिडी का लाभ मिलना पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है, उन्हें सब्सिडी का लाभ पाने के लिए जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE