BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2026, 4:11 pm
BIG NEWS : नयागांव रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बना जिंदगी की राह में रोड़ा, एंबुलेंस में गंभीर मरीज की मौत का आरोप, कलेक्टर से जांच और कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नयागांव रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय तक फाटक बंद रहने के कारण एंबुलेंस में गंभीर मरीज को समय पर उपचार नहीं मिल पाने और रास्ते में उसकी मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने मामले की जांच और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के अनुसार, नीमच कैंट की स्कीम नंबर-9 निवासी प्रहलाद सुराह के पुत्र सावरिया सुराह की 29 सितंबर को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय नीमच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया।

परिजन एंबुलेंस से सावरिया को उदयपुर ले जा रहे थे। उनका आरोप है कि नयागांव रेलवे क्रॉसिंग पर विक्रम सीमेंट फैक्ट्री की मालगाड़ी निकलने के कारण फाटक बंद कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक फाटक करीब 30 से 35 मिनट तक बंद रहा। इस दौरान एंबुलेंस में मरीज की हालत बिगड़ती रही।

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से फाटक खोलने का आग्रह किया, लेकिन फाटक नहीं खोला गया। मालगाड़ी निकलने के बाद भी करीब 15 मिनट तक फाटक बंद रहने का दावा ज्ञापन में किया गया है।

परिजनों के अनुसार, इसके बाद मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई और मंगलवाड़ चौराहे के आसपास एंबुलेंस में ही सावरिया सुराह की मौत हो गई। परिवार का कहना है कि मृतक ही परिवार की आय का प्रमुख सहारा था, जिससे अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

जांच और सहायता की मांग-
परिजनों ने कलेक्टर से मामले की जांच करवाकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE