गरोठ। ग्राम पंचायत कोटड़ा बुजुर्ग में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के नियमित टीकाकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बच्चों के समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती बीना खेर, यूनिसेफ से नरेंद्र कुमार मेहर, सीएचओ रघुवीर सिंह, एएनएम हेमंत कुमारी एवं पंचायत सचिव राजेश चौहान उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को नियमित टीकाकरण से होने वाले लाभों के बारे में समझाइश दी तथा बच्चों को निर्धारित समय पर सभी आवश्यक टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से टीकाकरण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की अपील की गई।