चित्तौड़गढ़। 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिन्द जिंक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में विद्यालय के 16 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है।
14 वर्ष छात्र वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में विहान मंडोरा, मिहिति धनेजा, सोमिल माहेश्वरी एवं मोहित सैनी का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। वहीं 14 वर्ष छात्र वर्ग राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में विप्रा माहेश्वरी ने प्रथम तथा काव्या पुरी गोस्वामी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अर्शबीर सिंह अरोड़ा का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ।
17 वर्ष छात्रा वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें जान्हवी सोनी ने प्रथम तथा अदिति सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए राज्य स्तर पर स्थान बनाया। 17 वर्ष छात्र वर्ग बैडमिंटन में विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें सार्थक राजदेव एवं अमन मलानी का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ।
19 वर्ष छात्र वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में आरव सुराना एवं अर्नव नवाल का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। 17 वर्ष छात्रा वर्ग कराटे प्रतियोगिता में अमरप्रीत अरोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष छात्र वर्ग लॉन टेनिस में नौशिद खान ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए चयनित हुए। वहीं 17 वर्ष छात्रा वर्ग में नैन्सी जयसिंहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर चयन सुनिश्चित किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. बिंदु नायर एवं उप प्राचार्य नरेश नूनिया ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शारीरिक शिक्षक अंकित खरब एवं विजय राव के मार्गदर्शन और प्रयासों की सराहना की।