BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2026, 4:35 pm
NEWS : अर्बन बैंक संचालक मंडल की बैठक में बड़ा फैसला, दीपावली-विजयादशमी पर ऋण मेला और ऋण खातों के शत-प्रतिशत सत्यापन का अभियान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल की अर्द्धवार्षिक बैठक बुधवार को प्रधान कार्यालय में बैंक चेयरमैन डॉ. आई.एम. सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बैंक के व्यवसाय, ऋण वसूली, एनपीए, ग्राहक सेवा, साइबर सुरक्षा तथा शाखाओं के संचालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में दीपावली एवं विजयादशमी के अवसर पर सभी शाखाओं में विशेष ऋण मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मेले में ग्राहकों को कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के साथ प्रधान कार्यालय की विशेष टीम शाखाओं में उपस्थित रहकर ऋण संबंधी प्रकरणों के त्वरित निस्तारण में सहयोग करेगी।

बैंक में ऋण खातों के शत-प्रतिशत सत्यापन के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत अधिकारी एवं कर्मचारी ऋणियों तथा गारंटरों से व्यक्तिगत संपर्क कर खातों की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेंगे और बकाया राशि की वसूली के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे।

अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया ने कहा कि बैंक का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण ऋण वितरण के साथ समय पर ऋण वसूली सुनिश्चित करना है। उन्होंने नेट एनपीए को शून्य करने की दिशा में विशेष एवं सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

बैठक में उपाध्यक्ष वृद्धि चंद कोठारी, संचालक मंडल के सदस्य सीए दिनेश सिसोदिया, बालकिशन धूत, बाबर मल मीणा, रणजीत सिंह नाहर, कल्याणी दीक्षित, राजेश काबरा, हेमंत शर्मा, नीतेश सेठिया तथा प्रबंध निदेशक डॉ. वंदना वजीरानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रबंधन मंडल सदस्य आदित्य सेठिया ने बैंक के मासिक व्यवसाय, ऋण-जमा अनुपात, नकद एवं सांविधिक चलनिधि अनुपात, विभिन्न ऋण प्रस्तावों, ऋण स्वीकृतियों, ऋण खातों के सत्यापन, ग्राहक सेवा, शिकायत निवारण एवं KYC संबंधी कार्यवाही की जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में विदेश यात्रा से लौटे निदेशक रणजीत सिंह नाहर एवं हेमंत शर्मा का संचालक मंडल सदस्यों ने उपरना पहनाकर अभिनंदन किया। बैठक का संचालन प्रबंध निदेशक डॉ. वंदना वजीरानी ने किया। अंत में उपाध्यक्ष वृद्धि चंद कोठारी ने आभार व्यक्त किया।

बैंक प्रबंधन ने आमजन एवं ग्राहकों से अपील की कि दीपावली एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित ऋण मेले का लाभ उठाएं तथा अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप बैंक की योजनाओं की जानकारी के लिए निकटतम शाखा से संपर्क करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE