चित्तौड़गढ़। च्यवनगौड़ ब्राह्मण (बारेगामा) समाज के मेवाड़ थान की ओर से कपासन नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरोज बारेगामा सहित पार्षद सरस्वती बारेगामा, शांति देवी बारेगामा एवं राजेश बारेगामा के सम्मान में स्थानीय दीपक गार्डन में समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में समाज के अध्यक्ष राधेश्याम जोशी ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि राजनीति में व्यक्ति को आगे बढ़ने के अवसर तभी मिलते हैं, जब समाज एकजुट होकर उसके पीछे मजबूती से खड़ा हो। इससे पूर्व स्थानीय बारेगामा समाज की ओर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभांगी जोशी एवं भव्य तनय जोशी ने किया।
समाजसेवी प्रहलाद जोशी ने समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक एवं एकजुट रहने का आह्वान किया। युवा अधिवक्ता ललित जोशी ने शिक्षा को रोजगारोन्मुखी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के साथ समाज को एकजुट रहने की बात कही।
नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सरोज बारेगामा ने स्थानीय समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दलगत भावना से ऊपर उठकर पालिका क्षेत्र में अपने दायित्व का पूरी क्षमता से निर्वहन करेंगी तथा विधिसम्मत कार्य करते हुए समाजसेवा के लिए तत्पर रहेंगी।
च्यवन आश्रम की भूमि के लिए 5.51 लाख की घोषणा-
समारोह के दौरान चित्तौड़गढ़ में समाज के च्यवन आश्रम के लिए भूमि क्रय करने के उद्देश्य से नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सरोज बारेगामा के पति एवं समाज के भामाशाह प्रमोद बारेगामा ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं नवनिर्वाचित पार्षद राजेश बारेगामा ने 51 हजार रुपए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में प्रहलाद जोशी, घनश्याम जोशी, उदयकिशन जोशी, संजय जोशी, बबिता जोशी, पवन शर्मा, विद्यावती जोशी, प्रीति शर्मा, संगीता जोशी एवं सीमा बारेगामा सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान प्रहलाद जोशी, घनश्याम जोशी, उदयकिशन जोशी, संजय जोशी, बबिता जोशी, पवन शर्मा, विद्यावती जोशी, प्रीति शर्मा, संगीता जोशी एवं सीमा बारेगामा ने भी विचार व्यक्त किए।