नीमच। श्री एस.आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, नीमच में सेवा संकल्प यात्रा 2026 का उत्साहपूर्वक एवं भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल रहे। महाविद्यालय परिसर पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित अन्य अतिथियों का महाविद्यालय परिवार ने आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक धर्मेश तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी मोहनलाल शर्मा एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों पर पुष्पवर्षा कर पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया। इस दौरान परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा।
महाविद्यालय संचालक धर्मेश तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने बड़नगर, गुजरात से वाराणसी, उत्तर प्रदेश तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक सहभागिता एवं विकास के संदेश को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता एवं अनुशासित आयोजन की अतिथियों ने सराहना की। अंत में श्री एस.आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेस परिवार की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।