मनासा। क्षेत्र के ग्राम मोकलपुरा में रविवार सुबह सर्पदंश की घटना सामने आई। घर पर सो रहे 14 वर्षीय बालक विकास पिता संपतराम को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे बालक विकास को घर पर ही सांप ने डस लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन उसे मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक डॉ. पवन पाटीदार, लोकेश पाटीदार एवं दीपक पाटीदार ने बालक का प्राथमिक उपचार किया।
बालक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया। परिजन उसे नीमच लेकर पहुंचे, जहां बालक का उपचार जारी है।