BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2026, 4:27 pm
KHABAR : कृति संस्था महिला प्रकोष्ठ की संजा बनाओ प्रतियोगिता सम्पन्न, सीनियर वर्ग में त्रिवेणी यादव और जूनियर वर्ग में कशिश यादव रहीं प्रथम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोक संस्कृति के पर्व संजा के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से कृति संस्था के महिला प्रकोष्ठ द्वारा संजा बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर एवं जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सीनियर वर्ग में त्रिवेणी यादव तथा जूनियर वर्ग में कशिश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, नीमच की प्रबंधक संगीता शर्मा ने कहा कि कृति संस्था द्वारा लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए संजा बनाओ प्रतियोगिता आयोजित करना सराहनीय पहल है। इस कार्य के लिए कृति संस्था एवं विशेष रूप से महिला प्रकोष्ठ बधाई का पात्र है।

कार्यक्रम की अध्यक्ष इनरव्हील क्लब की सदस्य रजनी वधवा ने सभी प्रतियोगियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करती हैं। स्वागत भाषण में कृति संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि संस्था विगत कई वर्षों से लोक संस्कृति के पर्व संजा के प्रति जनरुचि जागृत करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन करती आ रही है।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. माधुरी चौरसिया ने संजा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं संजा रचना की प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ. निर्मला उपाध्याय एवं सचिव रघुनंदन पाराशर ने किया।

प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 10 तथा जूनियर वर्ग में 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें तीन बालक भी शामिल रहे। सीनियर वर्ग में त्रिवेणी यादव प्रथम, मीना सागर एवं पूजा यादव द्वितीय तथा पिंकी यादव तृतीय रहीं। हेमलता यादव एवं मालती नागर को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।

जूनियर वर्ग में कशिश यादव प्रथम, प्रियंका परिहार द्वितीय तथा पंकज खराड़ी तृतीय रहे। कौशल्या साल्वी एवं नंदिनी यादव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर संजा के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। गीत गायन प्रतियोगिता में मीना मनावत प्रथम, अनीता सिसोदिया द्वितीय तथा कुसुम शर्मा तृतीय रहीं। संजा प्रतियोगिता की निर्णायक संगीता अग्रवाल एवं अजिला मेघवाल रहीं। आयोजन में सहयोग के लिए मनीषा मौर्य को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सविता चौधरी ने किया तथा आभार संस्था के सचिव रघुनंदन पाराशर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य श्याम टांकवाल, कमलेश जायसवाल, भरत जाजू, मुकेश कासलीवाल, साधना सेवक, मीना हरित, शरद पाटीदार, महेंद्र त्रिवेदी, अक्षय पुरोहित, प्रकाश भट्ट, किशोर जेवरिया, डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा, राधेश्याम पाटीदार, राजेश जायसवाल, बाबूलाल गौड़, रिंकू राठौर, श्याम थोरेचा, लोकेन्द्र बंसल, नरेन्द्र पोरवाल, गणेश खंडेलवाल, जीवन कौशिक, मंजुला धीर एवं दिनेश मनावत सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE