नीमच। वीर शिरोमणि योद्धा राणा पूंजा जी भील की जन्म जयंती के अवसर पर 5 अक्टूबर 2026 को माता शबरी आश्रम, नीमच में आदिवासी भील सेवा संगठन जिला नीमच के तत्वावधान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा।
भजन संध्या में भील समाज के वरिष्ठजन, संत-महात्मा, युवा साथी एवं समाजजन शामिल होंगे। इस दौरान निर्गुणी भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजन का उद्देश्य आदिवासी समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं एवं ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी को वीर योद्धा राणा पूंजा जी भील के इतिहास एवं योगदान से परिचित कराना है।
आदिवासी भील सेवा संगठन जिला नीमच के जिलाध्यक्ष रतनलाल मालावत ने समस्त समाजजनों एवं भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजक- आदिवासी भील सेवा संगठन, जिला नीमच।