मंदसौर। शिक्षा और समाज उत्थान के उद्देश्य से गुर्जर समाज के लिए सराहनीय पहल सामने आई है। पिपलिया जागीर निवासी स्वर्गीय सेठ रामसिंह गुर्जर की स्मृति में उनके सुपुत्र कानसिंह गुर्जर एवं दशरथ सिंह गुर्जर ने मंदसौर गुर्जर समाज छात्रावास में कक्ष निर्माण के लिए 1 लाख 1 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की।
परिवार की ओर से छात्रावास निर्माण के लिए कुल 2 लाख 51 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की गई है। इसी क्रम में प्रथम चरण के तहत 1 लाख 1 हजार रुपये की राशि छात्रावास निर्माण के लिए प्रदान की गई।
पिता की स्मृति को शिक्षा और समाजसेवा से जोड़ने की इस पहल को समाजजनों ने प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार का सहयोग समाज के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और छात्रावास निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अनुकरणीय योगदान के लिए गुर्जर समाज की ओर से कानसिंह गुर्जर एवं दशरथ सिंह गुर्जर के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही स्वर्गीय सेठ रामसिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सहयोगी परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।