BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2026, 10:17 am
KHABAR : आर्ट ऑफ लिविंग का मेगा हैप्पीनेस कोर्स संपन्न, सुदर्शन क्रिया, योग एवं प्राणायाम के माध्यम से प्रतिभागियों को सिखाई जीवन जीने की कला, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मेगा हैप्पीनेस कोर्स का समापन हुआ। कोर्स में अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी एवं दाहोद, गुजरात की अमी पंड्या ने पांच दिनों तक प्रतिदिन करीब 100 प्रतिभागियों को जीवन जीने की कला से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

आर्ट ऑफ लिविंग के रतलाम जिला ग्रामीण कोऑर्डिनेटर एवं शिक्षक एस.एन. धाकड़ ने बताया कि कोर्स के दौरान श्वास पर आधारित वैज्ञानिक तकनीक सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नियमित अभ्यास से उन्हें क्रोध, चिड़चिड़ापन, डर और चिंता जैसी भावनाओं पर नियंत्रण पाने में मदद मिली तथा वे अधिक सहज एवं प्रसन्न रहने का अनुभव कर रहे हैं।

कोर्स के दौरान विभिन्न गतिविधियों के साथ सात समूहों द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सेवा कार्य भी किए गए। इसके अलावा भक्ति एवं मधुर गीत-संगीत का आयोजन हुआ, जिसमें गायक एवं गिटार वादक दीपेश मनवानी ने गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

इस अवसर पर विशेष सहयोग के लिए आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश परमार को सम्मानित किया गया।

कोर्स में जावरा के शिक्षक दीपेश मनसुखानी ने प्रतिभागियों को योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। आयोजन में वालंटियर गोपाल कृष्ण शर्मा, मुकेश मांदलीया, डेंटिस्ट डॉ. नवीन भट, यश शर्मा, मनोहर सिंह सोलंकी, कमल सिंह डांगी एवं सोनू शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE