चित्तौड़गढ़। ईनाणी सिटी सेंटर में 11 अक्टूबर से आयोजित होने वाली सनातन शौर्य गाथा की तैयारियों को लेकर खड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नौ दिवसीय आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में 11 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति का गठन कर विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे 501 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा से होगा। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जाएंगे तथा पुष्पवर्षा की जाएगी। हाथी, घोड़े, डीजे एवं बैंड-बाजों से सुसज्जित शोभायात्रा दोपहर करीब 1 बजे ईनाणी सिटी सेंटर पहुंचेगी।
इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक राष्ट्रीय संत आशीष बापू के मुखारविंद से सनातन शौर्य गाथा कथा एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में राधेश्याम आमेरिया, देवीसिंह राव, ओमप्रकाश आमेरिया, बाबूलाल डाड, पुष्कर सोनी, किशन सोनी, अजय कुमार बनवार, मधु नवाल, कांता डाड, सुशीला लाड, उमा शर्मा, राधा पटवा, मांगी देवी शर्मा, इंद्रा सुखवाल एवं ज्ञानवती बोरीवाल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया और जयकारे लगाए।