नीमच। शेख सैय्यद पठान वेलफेयर सोसाइटी नीमच द्वारा कमेटी का चौथा इज्तिमाई शादी सम्मेलन 1 नवंबर, रविवार को सम्बन्ध गार्डन, कादरी फार्म हाउस, रावणरूंडी, नीमच सिटी में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में शामिल होने वाले योग्य वर-वधुओं के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
मीडिया प्रभारी आरिफ शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कमेटी के सदर सलीम खान के नेतृत्व में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े निकाह के बंधन में बंधेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने वाली लड़कियों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
कमेटी के सदस्यों द्वारा सम्मेलन की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी के सभी सदस्य सहयोग कर रहे हैं।