BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2026, 5:51 pm
NEWS : 40 वर्षों तक ग्राम पंचायत की कमान संभालने वाले रामसिंह आक्या को श्रद्धांजलि, पिता के निधन पर विधायक आक्या से मिलने पहुंचे कई बड़े नेता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता एवं करीब 40 वर्षों तक ग्राम पंचायत आक्या के मुखिया रहे रामसिंह आक्या के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, ग्रामीण एवं आमजन ग्राम आक्या पहुंच रहे हैं।

मंगलवार को राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पोखरण विधायक प्रकाश पुरी, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, बूंदी रियासत के वंशवर्धन सिंह, गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम के मठाधीश सुदर्शनाचार्य महाराज एवं विधायक अभिनेष महर्षि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्राम आक्या पहुंचकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से मुलाकात की और उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी।

इससे पूर्व सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, महिला एवं बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार, पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, शादुल शहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आमजन ग्राम आक्या पहुंचे।

इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने दिवंगत रामसिंह आक्या की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। ग्राम आक्या में लगातार पहुंच रहे लोगों द्वारा दिवंगत रामसिंह आक्या के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE