नीमच। पीजी कॉलेज के पीछे स्थित नाकोड़ा फर्नीचर के गोदाम में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम से उठती आग की तेज लपटों और धुएं के घने गुबार के कारण आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, आग से गोदाम में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।