BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2026, 6:58 pm
KHABAR : माय भारत के तहत तैयार होगी युवा वॉलिंटियर्स की टीम, सामाजिक सेवा, नशा मुक्ति, रेस्क्यू-रिलीफ, खेल गतिविधियों सहित विभिन्न अभियानों में देंगे योगदान, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। माय भारत विभाग की जिला सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने जिले के युवाओं की वॉलिंटियर्स टीम तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा वॉलिंटियर्स को विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा और उन्हें नियमित रूप से जनसेवा के कार्यों से जोड़ा जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि वॉलिंटियर्स की टीम के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के लिए प्रेरित एवं प्रशिक्षित किया जाएगा। युवा वॉलिंटियर्स काउंसलिंग, रेस्क्यू एवं रिलीफ, नशा मुक्ति अभियान, विभिन्न शासकीय अभियानों, खेल गतिविधियों, कार्यशालाओं, आईईसी गतिविधियों और विभिन्न आयोजनों में योगदान देंगे। वॉलिंटियर्स को आवश्यकता के अनुसार ऑन-कॉल उपलब्ध रखा जाएगा।

स्कूल-कॉलेजों से तैयार होगा युवाओं का डाटाबेस-
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वॉलिंटियर्स के लिए कैप और टी-शर्ट भी डिजाइन की जाएंगी। इसके साथ ही स्कूल-कॉलेजों एवं अन्य स्थानों से युवाओं का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। वॉलिंटियर्स के पंजीयन के लिए विशेष रजिस्ट्रेशन ड्राइव भी संचालित की जाएगी।

उन्होंने माय भारत विभाग को आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। वॉलिंटियर्स की टीम तैयार कर उन्हें ग्रुपवार गतिविधियों के लिए संगठित किया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर के लिए एक नोडल अधिकारी निर्धारित किया जाएगा, जो संबंधित गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी संभालेगा।

15 अक्टूबर को होगी वॉलिंटियर्स की बैठक-
कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर को वॉलिंटियर्स की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में उपस्थित जिला सलाहकार समिति के सदस्यों ने भी विभिन्न गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक के प्रारंभ में माय भारत की जिला समन्वयक मुस्कान जैन ने माय भारत विभाग द्वारा संचालित कार्यों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE