BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2026, 10:36 am
NEWS : वीबीजी रामजी योजना के कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर, लोकपाल अपीलेट अथॉरिटी की टीम ने चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में की समीक्षा, पुराने व प्रगतिरत कार्यों के साथ शिकायतों और सोशल ऑडिट की स्थिति जानी, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वीबीजी रामजी योजना के अंतर्गत जिले में संचालित विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति जानने के लिए लोकपाल अपीलेट अथॉरिटी की टीम द्वारा जिले का तीन दिवसीय दौरा किया जा रहा है। टीम 7 से 9 अक्टूबर तक विभिन्न पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर योजना के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा करेगी।

लोकपाल अपीलेट अथॉरिटी के अध्यक्ष डी.पी. यादव के नेतृत्व में टीम द्वारा योजना के विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और योजना के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली जा रही है।

पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं डी.पी. यादव-
लोकपाल अपीलेट अथॉरिटी के अध्यक्ष डी.पी. यादव वर्ष 1984 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। वे देश के प्रथम डायरेक्टर जनरल, जीएसटी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। सोशल ऑडिट से संबंधित महत्वपूर्ण गाइडलाइंस तैयार करने में भी उनकी भूमिका रही है।

उन्होंने करीब 70 देशों में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। यादव ने प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली में करीब सात वर्षों तक सेवाएं दीं और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं मनमोहन सिंह के कार्यकाल में महत्वपूर्ण दायित्व संभाले। उन्होंने गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी कार्य किया है।

अपीलेट अथॉरिटी में महेश दादानी और गजेंद्र मांझी सदस्य-
अपीलेट अथॉरिटी की टीम में महेश दादानी एवं गजेंद्र मांझी सदस्य के रूप में शामिल हैं। टीम द्वारा जिले में योजना के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जा रही है।

पहले दिन पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ में हुई विस्तृत समीक्षा-
दौरे के प्रथम दिन 7 अक्टूबर को लोकपाल कार्यालय में जिला लोकपाल अधिकारी अभिषेक सोनी ने अपीलेट अथॉरिटी के दल का उपरना एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद टीम ने जिले में लोकपाल स्तर पर किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। टीम ने जिले में वीबीजी रामजी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति एवं स्थिति की जानकारी ली।

इसके बाद पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ में योजना से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, विकास अधिकारी पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ जितेंद्र सिंह चुंडावत, परियोजना अधिकारी जिला परिषद ईला जैन एवं अधिशासी अभियंता जिला परिषद विशाल सोनी ने अपीलेट अथॉरिटी के दल का उपरना एवं मेवाड़ी पाग पहनाकर स्वागत किया।

पुराने कार्यों से लेकर सोशल ऑडिट तक की समीक्षा-
बैठक में ग्राम पंचायतों में वीबीजी रामजी योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से वित्तीय वर्ष 2021-22 के पुराने कार्यों, वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों, प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण तथा सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) की प्रगति की जानकारी ली गई।

अपीलेट अथॉरिटी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजना के तहत संचालित कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सामग्री एवं श्रम पर होने वाले व्यय का नियमानुसार उपयोग करने तथा सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने पर जोर दिया।

17 अवार्ड पर हुई कार्रवाई की भी समीक्षा-
बैठक के दौरान जिला लोकपाल अधिकारी अभिषेक सोनी द्वारा गत एक वर्ष में जारी किए गए 17 अवार्ड के संबंध में जिला परिषद द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली गई। अपीलेट अथॉरिटी ने इन प्रकरणों में की गई कार्रवाई, मॉनिटरिंग एवं अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की।

अगले दो दिन पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों का निरीक्षण-
लोकपाल अपीलेट अथॉरिटी की टीम दौरे के आगामी दो दिनों में जिले की विभिन्न पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों में पहुंचकर वीबीजी रामजी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। इस दौरान कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता, वित्तीय प्रबंधन, शिकायतों के निस्तारण और सोशल ऑडिट सहित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE