मनासा। बरडिया के समीप एक ही समय और एक ही स्थान पर दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। दोनों हादसों में दो लोग घायल हुए, जिन्हें 108 एंबुलेंस और डायल-112 की मदद से उपचार के लिए शासकीय अस्पताल मनासा पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार राजू पिता शंकरलाल मेघवाल, निवासी आंकली, मनासा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बरडिया के पास एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राजू घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को शासकीय अस्पताल मनासा ले जाया गया।
इसी दौरान उसी स्थान पर पदम पिता रघुनाथ मेघवाल, निवासी खेड़ी को भी एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल पदम को डायल-112 की मदद से शासकीय अस्पताल मनासा पहुंचाया गया।
एक ही स्थान पर दो हादसों से मची अफरा-तफरी
एक ही समय और एक ही स्थान पर दो अलग-अलग सड़क हादसे होने से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा दोनों हादसों को लेकर जांच की जा रही है।