चित्तौड़गढ़। रेडीमेड एवं होजरी व्यापार संघ की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक गुरुवार को संघ कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान अध्यक्ष विनोद मलकानी, महासचिव प्रहलाद पटवा एवं व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष सुनील जागेटिया के सम्मान समारोह के साथ संघ के नए अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
महासचिव प्रहलाद पटवा ने बताया कि रेडीमेड एवं होजरी व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए चुनाव 11 अक्टूबर 2026, रविवार को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव खरड़ेश्वर महादेव-प्रताप सेतु मार्ग स्थित महाराणा प्रताप सेतु, चित्तौड़गढ़ पर होंगे।
कार्यकारिणी सदस्यों की रही मौजूदगी-
बैठक में संरक्षक सुनील जागेटिया, अध्यक्ष विनोद मलकानी, महासचिव प्रहलाद पटवा, उपाध्यक्ष महेश दादवानी, सुशील भड़कत्या, देवराज साहू, हेमंत कुमार, अपुल चीपड़ सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
संघ पदाधिकारियों ने चित्तौड़गढ़ के सभी रेडीमेड एवं होजरी व्यापारियों से चुनाव में उपस्थित होकर सहभागिता करने की अपील की है।