BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2026, 12:10 pm
KHABAR : 107वां श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग आयोजित, गुरुकृपा कॉलोनी में बड़ी संख्या में सनातन परिवारों ने की सहभागिता, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। “मारने वाला भी भगवान है और बचाने वाला भी भगवान”- इसी अटूट विश्वास के साथ कैप्टन स्मित माछर द्वारा श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करते हुए 180 यात्रियों की जान बचाने की घटना से प्रेरणा लेते हुए मंगलवार को गुरुकृपा कॉलोनी में 107वां श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन परिवारों ने सहभागिता कर भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण को जीवंत कर दिया।

सनातन सत्संग मंडल द्वारा मंदिरों की इस पावन नगरी में धर्म, आध्यात्म और संस्कार की चली आ रही परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के युवा विद्वान, रामराष्ट्र आराधक एवं साहित्याचार्य संत श्री चेतनराम जी की पावन प्रेरणा से प्रत्येक मंगलवार को श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग का विराट आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 107वां पाठ एवं सत्संग गुरुकृपा कॉलोनी में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ लाभार्थी जितेंद्र सोनी, यशवंत सोनी (पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष), कैलाश राठौर एडवोकेट, पवन राठौर, सत्यनारायण डबकरा, दिनेश मेहता, गणेश जैन, बाबूलाल फरक्या, निलेश दानगढ़, राहुल काला, हरीश मंडवारिया, दामोदर पाटीदार, मनोहर पाटीदार, श्रवण कारपेंटर, विनोद झंवर सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीहनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद श्रीहनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। भजन प्रवाह में राजकुमार मारू, अरुण झंवर, समरथ खाटवा, कमल विजयवर्गीय, ओम सोनी एवं गोपाल हिन्दुस्तानी सहित अन्य ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और नृत्य कर भक्ति का आनंद लिया।

कार्यक्रम के समापन पर सनातन सत्संग मंडल ने सभी सनातन परिवारों एवं लाभार्थी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही आगामी 13 अक्टूबर, मंगलवार को रात्रि 8 बजे आयोजित होने वाले 108वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में हिन्दू उत्सव समिति गरबा मंडल पांडाल, जूनासाथ मोहल्ला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE