चित्तौड़गढ़। तेरापंथ महिला मंडल, चित्तौड़गढ़ की आमसभा गुरुवार को तेरापंथ भवन में उमा सुराणा एवं सुमित्रा श्रीश्रीमाल के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में मंडल की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यों तथा सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।
निवर्तमान अध्यक्ष मंजू श्रीश्रीमाल ने नव नियुक्त अध्यक्ष प्रीति बाबेल, मंत्री आशा डुंगरवाल एवं कोषाध्यक्ष सिंपल सिंघवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवगठित कार्यकारिणी ने संगठन को मजबूत करने तथा महिलाओं को सेवा, संस्कार और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका ढीलीवाल, उपाध्यक्ष ऋतु सुराणा एवं अंकिता जैन, सहमंत्री रेखा श्रीश्रीमाल एवं निकिता डुंगरवाल, संगठन मंत्री वीणा ढीलीवाल एवं संगीता भंडारी, शिक्षा मंत्री मोनिका भंडारी एवं श्वेता ढीलीवाल, सांस्कृतिक मंत्री अनु सुराणा एवं शीतल डुंगरवाल तथा प्रचार-प्रसार मंत्री चंचल पितलिया को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बच्चों को यूपीएससी की तैयारी के लिए करें प्रोत्साहित-
नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीति बाबेल ने महिलाओं से अपने बच्चों को यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में चंचल पितलिया, प्रीति ढीलीवाल, डॉ. प्रियंका ढीलीवाल, अनु सुराणा, अंकिता जैन, शीतल डुंगरवाल एवं निकिता डुंगरवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सदस्यों ने नवघोषित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।