चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी की प्रेरणा से युवाओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से 13 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ में भव्य भजन क्लबिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मेवाड़ महोत्सव समिति की ओर से शुक्रवार को श्रीनाथ गार्डन में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य बनाने और अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
मेवाड़ महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष अनुराग द्विवेदी एवं गोपाल भूतड़ा ने बताया कि बैठक की शुरुआत में समिति अध्यक्ष अनंत समदानी ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद आयोजन को आकर्षक बनाने, युवाओं को जोड़ने और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर सभी से सुझाव आमंत्रित किए गए।
सनातन संस्कृति से जुड़ेंगे युवा-
बैठक को संबोधित करते हुए नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी ने कहा कि भजन क्लबिंग जैसे आयोजन युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूर्व सभापति सुशील शर्मा, जिला महामंत्री रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव एवं भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को धार्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ सकारात्मक मनोरंजन का मंच भी प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में सोढ़ा लाइव बैंड, पूरी हनुमान अंश टीम और प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
युवाओं तक पहुंचने के लिए सौंपी जिम्मेदारियां-
बैठक में आयोजन की सफलता के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शहर के कॉलेजों, पुस्तकालयों और कोचिंग संस्थानों में युवाओं से संवाद कर उन्हें कार्यक्रम से जोड़ने की जिम्मेदारी पार्षद अविनाश शर्मा, विपिन सिंह शक्तावत, दिव्या बांगड़, कमल प्रजापत, कमलेश अमेरिया, नीरज सुखवाल, रवि विरानी, रवि बैरागी, रतन वैष्णव, विपुल सिंह राणावत, प्रमोद राजपुरोहित, किशन शर्मा, शिव प्रजापत, मुकेश सहित अन्य कार्यकर्ताओं को दी गई।
वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक युवाओं तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए शहर के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक कर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया।
बैठक के बाद कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत, आशीष सिकलीगर, घनश्याम लोट, जगपाल सिंह, रितेश कुमावत, अर्जुन बेरवा, प्रिंस शर्मा, मोहित गौड़, मुकेश मेघवाल, यश टेलर, बलजीत सिंह सोनी, अनुराग बांगड़, हिमांशु जाजू, विकास गंगवाल, बंटी शर्मा, अभिषेक मूंदड़ा, गोपाल पोरवाल, अभिमन्यु माहेश्वरी, एंकर प्रखर, सनी सुखवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।