गरोठ। गरोठ रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 3.59 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शुभम जायसवाल (30), निवासी बाराखेड़ा, थाना पिपलौदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर आगे की जानकारी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।