मंदसौर। जिले की सीतामऊ तहसील के खेड़ा गांव स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग और फूलों से सजाया जा रहा है। नवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मां के दर्शन, पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है।
मंदिर के पुजारी पंडित अभिषेक नागदा ने बताया कि नवरात्रि के दौरान शाम को भव्य आरती सहित डांडिया आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं।
पुजारी पंडित अभिषेक नागदा ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर दर्शन करने और धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।