सेगांव। नगर के प्रसिद्ध कर्मकांडी, हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी विष्णु चतुर्वेदी का शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
विष्णु चतुर्वेदी, वर्ष 1900 में शिक्षक रहे बद्रीप्रसाद चतुर्वेदी के ज्येष्ठ पुत्र थे। वे सुरीले भजन गायक विजय (छोटू) चतुर्वेदी एवं जय चतुर्वेदी के पिता थे। धार्मिक कार्यों में उनकी सक्रियता और मिलनसार स्वभाव के कारण नगर में उनकी विशेष पहचान थी।
उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 1.30 बजे गोलवाड़ी रोड स्थित निज निवास से निकाली गई। इसके बाद खलघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनके निधन पर ग्रामवासियों, समाजजनों, परिचितों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उपरोक्त जानकारी पत्रकार जय गुप्ता ने दी।