नीमच। शारदीय नवरात्रि को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। नवरात्रि पर्व से पहले ही बाजार सज गए हैं और माता रानी की मूर्तियों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मूर्ति विक्रेताओं के अनुसार, इस बार बाजार में 500 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक की विभिन्न आकार और सजावट वाली मूर्तियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
सजने लगे गरबा पांडाल, घर-घर होगी माता की स्थापना-
नवरात्रि के शुभारंभ पर शुभ मुहूर्त में घर-घर मां दुर्गा की स्थापना की जाएगी। वहीं, शहर के प्रमुख स्थानों पर गरबा रास के आयोजन होंगे, जहां भक्त मां नवदुर्गा की आराधना करेंगे। शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।