नीमच। शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर से होने जा रहा है। इसे लेकर शहर सहित ग्रामीण अंचलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न स्थानों पर गरबा पांडाल सजाए जा रहे हैं, जहां आकर्षक वेशभूषा में श्रद्धालु गरबा और डांडिया रास के माध्यम से मां नवदुर्गा की आराधना करेंगे।
शहर के राठौर परिसर में समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा के माध्यम से भव्य गरबा रास का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा गांधी वाटिका में भी बड़े स्तर पर डांडिया रास होगा। जिला मुख्यालय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरबा पांडाल सज रहे हैं और नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।
सुरक्षा और अनुशासन पर रहेगा विशेष ध्यान-
गरबा आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पांडालों में पहचान पत्र (आईडी) के साथ प्रवेश देने की व्यवस्था रहेगी। आयोजनों में शालीनता और अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में गरबा रास कर सकें।