नीमच। नीमच सिटी स्थित बाबा शाहबुद्दीन दरगाह पर अकीदत के साथ ताज व चादर पेश की गई। लक्कड़ मंडी से ताज और चादर लेकर श्रद्धालु दरगाह पहुंचे, जहां परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ उन्हें पेश किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दरगाह पर दुआओं का दौर चला, जिसमें शहर में अमन-चौन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा शाहबुद्दीन के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए देश और प्रदेश में शांति, सद्भाव एवं तरक्की की दुआ मांगी।
आयोजन में लोगों की भागीदारी से माहौल अकीदत और आपसी सौहार्द से सराबोर रहा। इस दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और शांति का संदेश भी दिया गया।