नीमच। रोटरी क्लब नीमच के पूर्व अध्यक्ष विजय जोशी को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें डिस्ट्रिक्ट की पास्ट मेंबर्स रि-जॉइनिंग एक्शन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आगामी रोटरी डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन 2027-28 रोटे. मुकेश साहू ने की है।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट में इस कमेटी का गठन पहली बार किया गया है। इसका उद्देश्य रोटरी छोड़ चुके सदस्यों को सम्मानपूर्वक दोबारा संगठन से जोड़ना है। विजय जोशी की रोटरी के प्रति समर्पण भावना, सक्रियता और दूरदर्शी सोच को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विजय जोशी रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें बेस्ट क्लब सेक्रेटरी, प्लेटिनम प्रेसिडेंट और बेस्ट रीजन चेयरमैन जैसे सम्मान मिल चुके हैं। इसके अलावा, रोटरी इंटरनेशनल की ओर से उन्हें एवेन्यू ऑफ सर्विस क्रिस्टल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
वर्तमान में विजय जोशी सारस्वत ब्राह्मण समाज, नीमच तथा अभिभाषक संघ, जावद के अध्यक्ष हैं। उनकी नियुक्ति पर इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।