BREAKING NEWS
खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<     खातेगांव TI की शहादत का होगा हिसाब! 5 जिलों में.. <<     TI दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में सरकार!.. <<     KHABAR : राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज के फार्मेसी.. <<     KHABAR : कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती,.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<     KHABAR : नेपा लिमिटेड में प्रतियोगिताओं के विजेता.. <<     BIG UPDATE: वोट बचाने की लड़ाई में नीमच कांग्रेस की.. <<     KHABAR : उज्जैन में छात्रावास की बाहरी आवाजाही से.. <<     VIDEO NEWS: नीमच मंडी में लहसुन के भाव का ऐसा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2026, 11:29 am
KHABAR : ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा, गोमुख घाट पर नर्मदा नदी में नहाते समय डूबे गाजियाबाद के दो युवक, गोताखोरों ने बाहर निकाले शव, पढे़ खबर

Share On:-

खंडवा । मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खंडवा जिले के ओंकारेश्वर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ नर्मदा नदी के गोमुख घाट पर स्नान करते समय उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आए दो युवक गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।


नहाते समय फिसला पैर 
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी दो युवक (सौरभ और अमन) ओंकारेश्वर दर्शन करने पहुंचे थे। वे नर्मदा नदी के पवित्र गोमुख घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से दोनों युवक गहरे पानी में चले गए। पानी का तेज बहाव और गहराई अधिक होने के कारण वे संभल नहीं पाए और डूबने लगे।


गोताखोरों ने बाहर निकाले शव 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और घाट पर मौजूद गोताखोरों की टीम हरकत में आई। युवकों को बचाने के लिए तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को नर्मदा नदी से बाहर निकाला गया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए ओंकारेश्वर थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंधिया तुरंत अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को अपनी अभिरक्षा में लेकर पंचनामा बनाया और उन्हें पोस्टमार्टम रूम पहुँचाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE